कान्हा में बढ़ा कृष्ण मृगों का कुनबा
जबलपुर। कान्हा नेशनल पार्क में कृष्णमृगों (ब्लेक बक) का कुनबा बढ़ गया है। कान्हा में कुनबा बढ़ने से पार्क प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक कान्हा पार्क में सिवनी राजस्व क्षेत्र से शिफ्ट किए गए ब्लेक बक में से 8 मादाओं ने पिछले सप्ताह जन्म दिया। इनमें एक बच्चे की मौत प्रसव के दौरान फंस जाने से हो गई, लेकिन शेष 7 बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। फैंसिंग में रखे गए इन ब्लेक बक के बच्चों की देखभाल के लिए विशेष तौर पार्क कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बच्चों के जन्में के बाद इनकी संख्या बढ़कर 31 हो गई है।गौरतलब है कि कान्हा में 1990 से अज्ञात कारणों के चलते ब्लेक बक विलुप्त हो गए थे। इनके पुर्नवास के लिए वन विभाग ने योजना बनाकर पिछले वर्ष जनवरी में करीब 50 ब्लेक बक को सिवनी राजस्व क्षेत्र से केप्चर कर कान्हा में शिफ्ट किया गया था, जिनमें करीब दो दर्जन ब्लेक बक की मौत हो गई थी।
इस संबंध में कान्हा के फील्ड डायरेक्टर जेएस चौहान कहते है कि वन विभाग द्वारा शिफ्टिंग की सफलता का यह नतीजा है कि इनका परिवार यहां के माहौल व वातावरण के अनुकूल होते जा रहा है। उम्मीद है यह संख्या ऐसे ही लगातार बढ़ेगी।
Comments
Post a Comment