बांधवगढ़ में बढ़ी शावकों की तादाद

पार्क प्रबंधन में उत्साह

 प्रदेश के बहुचर्चित नेशनल पार्क बांधवगढ़ में शावकों की संख्या बढ़ने की खबर है। इन शावकों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद पार्क प्रबंधन जहां इन पर कड़ी पहरेदारी कर रहा है। वहीं पार्क आने वाले पर्यटकों का रुझान शावकों के लिए बढ़ा है तो व्यस्क बाघों के प्रति कम नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक पार्क में विचरण कर रहे बाघों के शावकों की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई है। इसमें 6 माह के उम्र वाले शावकों की संख्या 16 व इससे 6 माह से अधिक उम्र के शावकों संख्या 18 के आसपास बताई जा रही है। पार्क में शावकों की संख्या में इजाफा होने पार्क के अधिकारी उत्साहित नजर आ रहे है।

अच्छा हेविटेट है पार्क 

वन्यप्राणी विशेषज्ञ डॉ. एबी श्रीवास्तव का कहना है कि बांधवगढ़ पार्क में बाघों के खाने रहना व पीने के लिए पानी प्राकृतिक व्यवस्था अच्छी है, जो उनकी तादाद बढ़ाने के लिए सबसे आवश्यक होती है। पहली बार किसी पार्क के क्षेत्र को बाघों की संख्या के कारण बढ़ाने की आवश्यकता पड़ी है। यह बहुत अच्छी बात है कि पार्क में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बढ़ेगा 98 वर्ग किमी का दायरा

 बाघों की संख्या में इजाफे को देखते हुए वन विभाग ने पार्क का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। कटनी वन मंडल के बड़वारा रेंज से 98 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र पार्क में जोड़ा जाएगा, ताकि बाघों को विचरण के लिए ज्यादा जगह मिल सके। वर्तमान में पार्क 448 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
पार्क के फील्ड डायरेक्टर एलके चौधरी कहते है कि पार्क में बाघ के शावकों की संख्या बढ़कर करीब 30 के आसपास पहुंच गई है। विशेषकर इनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटें संवेदनशील क्षेत्रों में वनरक्षकों को तैनात किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि