नेशनल पार्को में तैनात होगी पर्यटक पुलिस
 प्रदेश के नेशनल पार्क में आने वाले खासकर पर्यटक/विदेशी पर्यटकों को पर्यटन के दौरान घटित होने वाली घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए अब पुलिस थाने नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए पार्को में अब पर्यटन चौकी बनाई जाएगी, जहां पर पर्यटकों के लिए पुलिस तैनात होगी, जिसे पर्यटक पुलिस के नाम से जाना जाएगा। पिछले कुछ वर्षो में पार्को में आने वाले विदेशी पर्यटकों के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर पर्यटन मंत्रलय ने यह योजना बनाई है।
 प्रदेश के 7 नेशनल पार्को में पर्यटन चौकी स्थापित की जाएगी। इसमें तैनात पुलिस को पर्यटन फ्रेंडली बनाने के साथ विशेष तौर पर अनुभाषक (भाषा को ट्रांसलेट करने) की ट्रेनिंग दी जा रही  है। 7 चौकियों में करीब 156 पुलिसकर्मी को पदस्थ किया जाएगा। चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी पर्यटक की हर समस्या व शिकायत को दर्ज कर मदद- करेंगे। पर्यटक चौकी स्थापित हो जाने से पर्यटक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।
ये हैं दिशा-निर्देश
पर्यटन मंत्रलय ने सुरक्षित पर्यटन के लिए एक आचार संहिता भी अपनाई है, जो बुनियादी अधिकार जैसे गरिमा, सुरक्षा, और शोषण से सैलानियों और स्थानीय निवासियों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को मुक्त रखने, जैसी बातों को ध्यान में रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि