पेंच टाइगर रिजर्व में हाथियों की ‘खातिरदारी’

   पेंच टाइगर रिजर्व में  हाथियों को परोसे जा रहे मनपसंद फल


पेंच टाइगर रिजर्व में इन दिनों हाथियों की जमकर ‘खातिरदारी’ की जा रही है।  पार्क के इन पालतू हाथियों को सुबह से लेकर शाम तक वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। हाथियों को उनके मनपंसद फल और भोजन परोसे जा रहे  हैं। यह सब हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित रिजुवेशन कैंप में किया जा रहा है।   पांच दिवसीय कैंप में पार्क के हाथियों को महावत व चाराकाटर उन्हें नहलाकर उनकी नीम के तेल से मालिश करना व  नाखूनों की सफाई करने का काम कर रहे हैं।  कैंप के संबंध फील्ड डायरेक्टर विक्रम सिंह परिहार बताते है कि हमारे यहां पर वर्तमान में पेंच टाइगर रिजर्व में 5 पालतू हाथी है। पांच दिनों तक चलने वाले कैंप में इन हाथियों से कोई भी काम नहीं लिया जाएगा। सिर्फ इनकी सेवा की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहले सुबह हाथियों को नहलाकर नीम के तेल से मालिश की जा रही है।  साथ ही पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के वेटरनरी डॉक्टर डॉ. अखिलेश मिश्रा द्वारा हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। भोजन में इन हाथियों को मौसम के फलों नारियल, केला, गन्ना, अनानास एवं गुड़, रोटी इत्यादि दिया जा रहा है।


 

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि