नीम के पेड़ में लटका मिला तेंदुए का शव



पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ, तेंदुए पर शिकारियों की नजर बनी हुई है। इन शिकारियों ने अपने शिकार के तौर तरीकों को धीरे-धीरे बदलना शुरू कर दिया है। आज पन्ना जिले के सलेहा के ग्राम तमोली गांव में  पहाड़ी के पास तेंदुआ नीम के पेड़ में तेंदुआ मृत अवस्था में देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी, एसडीओ रेंजर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर पेड़ में लगे फंदे से तेंदुए का शव निकाला गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  तेंदुए के पेड़ में लटके शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।



Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि