प्रदेश में लगेगा दूसरा कार्बन फ्लक्स टॉवर

प्रदेश में जल्द ही दूसरा कार्बन फ्लक्स टॉवर लगाया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय सुदूर संवेदन संस्थान (इसरो) हैदराबाद द्वारा मप्र के तीन जिले मंडला, डिंडौरी और शहडोल में सव्रे शुरू कर दिया गया है। सव्रे पूरा होने के बाद इनमें एक जिले को टॉवर के लिए चयनित कर लिया जाएगा। इसके लगने के बाद प्रदेश में कार्बन फ्लक्स के टॉवरों की संख्या दो हो जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश के वनमंत्री ने हाल में ही
31 जनवरी को लगा पहला टॉवर
 प्रदेश में  पहला कार्बन फ्लक्स टॉवर बैतूल जिले के तावडी वन क्षेत्र में  राष्ट्रीय कार्बन परियोजना के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सहयोग से 31 जनवरी 2012 को लगाया गया था। यह देश का चौथा कार्बन अनुमापन केंद्र है। विश्व में इस तरह के 550 और भारत में 15 अनुमापन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
क्या होगा लाभ :  अनुमापन केंद्रों द्वारा एकत्रित किए गए आंकडों को अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर भेजे जाएंगे। जो पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने में मददगार सिद्ध होंगे।  वहीं इस टॉवर से न केवल ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव को समय के साथ मापा जा सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि