पन्ना बफर जोन घोषित
 |
| panna national park jungle safari |
|
जबलपुर। लंबी कवायदों के बाद आखिर पन्ना टाइगर रिजर्व को बफर जोन घोषित कर दिया गया। पन्ना के बफर जोन बन जाने के बाद अब प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व के साथ अब 6 बफर जोन भी हो गए है। बफर जोन का जितना फायदा ग्रामीणों को मिलेगा उतना ही लाभ इस क्षेत्र में विचरण करने वाले वन्यजीवों को। सूत्रों की मानें तो पन्ना को बफर जोन घोषित किए जाने के नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, लेकिन यह नोटिफिकेशन अभी पन्ना नेशनल पार्क के अधिकारियों के पास तक नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पन्ना में बफर जोन गठित करने के लिए प्रदेश सरकार को सात दिन का समय दिया था। याचिकाकर्ता द्वारा 24 जुलाई को दिए गए निर्देशों के तहत प्रदेश सरकार को पन्ना नेशनल पार्क में बफर जोन गठित करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया था। इसके अनुसार प्रदेश सरकार के पास बफर जोन के गठन के लिए 13 अगस्त तक का समय है।
लगाया था अर्थदंड
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में बफर जोन गठित न करने के कारण मध्यप्रदेश सरकार पर दस हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया था। सरकार को यह जुर्माना भी भरना पड़ेगा और यदि समय-सीमा में पन्ना में बफर जोन गठित नहीं किया तो अगली सुनवाई 22 अगस्त को कोर्ट आर्थिक दंड के साथ कड़ी कार्यवाही कर सकता है।
Comments
Post a Comment