संजय टाइगर रिजर्व गूंजी दहाड़

आखिर मिल ही गया बाघों का कुनबा

 जबलपुर।  प्रदेश के टाइगर रिजर्व में एक के बाद एक तीन बाघों के मरने की खबर के बाद अब वन्यप्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा होने की पुष्टि प्रदेश टुडे ने अपने 12 मई के अंक में (स्कैट रिपोर्ट के आधार) पर की थी। बाघों के पूरे परिवार के पार्क परिक्षेत्र में होने की पुष्टि वन विभाग द्वारा भी गई जाने के बाद पार्क प्रबंधन के अधिकारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पार्क के अधिकारियों के मुताबिक पार्क परिक्षेत्र में 5 बाघों के होने की जानकारी दी गई है। विभाग ने इनके फुटमार्क के आधार पर पुष्टि की है। फुटमार्क के आधार पर इनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। इनकी सुरक्षा को लेकर  24 घंटे गश्ती व गुप्त रूप मॉनीटरिंग की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

एक नर, दो मादा, दो शावक

अधिकारिक जानकारी के अनुसार पार्क परिक्षेत्र में 5 बाघों में एक नर, दो मादा, दो शावकों के विचरण कर रहे है। शावकों की उम्र करीब डेढ वर्ष बताई जा रही है। साथ गश्ती दल को बाघों द्वारा शिकार किए जानवरों के अवशेष भी मिले है। इस संबंध में  दूबरी सेंचुरी के एसडीओ ने बताया कि  पार्क परिक्षेत्र में 5 बाघ विचरण कर रहे है। सुरक्षा को देखते हुए हम इनकी लोकेशन नहीं बता सकते हैं। गश्ती दल द्वारा फुटमार्क के आधार पर इनकी गुप्त रूप से मॉनीटरिंग की जा रही है। बाघ विचरण क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र को कड़ी निगरानी रखी जा रही है

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि