सोलर फेंसिंग की चपेट में आने से हुई थी युवा बाघिन की मौत, पीएम में खुलासा
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र ने मिला था शव
#harshitchourasiyajouranlist
#tigerdeath #Bandhavghartiger
जबलपुर। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में हुई बाघिन की मौत सोलर फेंसिंग के करंट की चपेट में आने से हुई थी। मौत का खुलासा शनिवार को अफसरों की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा किये गए पीएम के बाद आई रिपोर्ट में हुआ है। कल मिले बाघिन के शव का शनिवार को पीएम के बाद एनटीसीए की गाइड लाइन के मुताबिक शवदाह की प्रक्रिया पूरी की गई।
निजी खेत में मिला था बाघिन का शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (16 जनवरी) को ग्राम पुटपुरा स्थित एक निजी राजस्व क्षेत्र में बाघिन का शव देखा गया। यह घटनास्थल बांधवगढ़ के धमोखर बफर की पिपरिया बीट (कक्ष क्रमांक PF 112) से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित है। मृत बाघिन की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष बताई जा रही है।

Comments
Post a Comment