बांधवगढ़ में दो बाघिनों की मौत
2 सौ मीटर के दूरी पर मिले शव, मौत के कारण जानने में जुटा महकमा
जबलपुर। खूंखार बाघों के लिए चर्चित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो बाघिनों की मौत हो गई। सर्चिंग के दौरान मिले शवों की सूचना के बाद महकमें हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि शनिवार सुबह धमोखर परिक्षेत्र की पारसी बीट के कक्ष क्रमांक पी 145 में हाथी गश्ती के दौरान एक मादा बाघ का शव मिला, जो लगभग दो से तीन दिन पुराना था। इसकी सूचना जैसे ही पार्क प्रबंधन के अफसरों को दी गई, तो वे भी मौके पर पहुंचे, जहां पर क्षेत्र को सेक्टर में विभक्त कर सघन सर्चिंग की गई तो घटना स्थल से लगभग 200 मी की दूरी पर एक और मादा बाघ का शव मिला जो कुछ घंटे ही पुराना था।
स्नेफर डॉग से कराई जा रही सर्चिंग
घटना की सूचना परिक्षेत्र अधिकारी ताला द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जो सहायक वन्य जीव शल्य तथा एनटीसीए के प्रतिनिधि के साथ मौके पर पहुंचे। स्नेफर डॉग बेली से सर्चिंग कराई गई। एसओपी अनुसार शव परीक्षण कर सेंपल लिए गए और शवदाह किया गया। फील्ड डायरेक्टर विसेंट रहीम का कहना है कि मृत्यु के कारणों की जांच की का रही है।इस दौरान भी मौके पर भी बाघों तथा भालू की मूवमेंट देखी गईएअत: कार्यवाही के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई।
Comments
Post a Comment