गुफा में मृत मिले बाघ के 2 नवजात शावक

 

 जबलपुर। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ताला रेंज में पहाड़ी के ऊपर एक गुफा में बाघ के दो नवजात शावक मृत अवस्था में मिले। नवजात शावकों को मृत देख पार्क प्रबंधन में मायुसी छा गई। नवजात शावकों के शव को बरामद कर दोनों का दाह संस्कार कर समस्त अवयवों सहित जलाकर नष्ट किया गया
पार्क प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक कल दिनांक 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे  हाथी गश्त के दौरान ताला परिक्षेत्र की दक्षिण गोहडी बीट के कक्ष क्रमांक 301में उमरहा पहाड़ी के ऊपर एक गुफा के समीप 2 नवजात  मादा बाघ शावक देखे गएए जिनकी आंखें भी नहीं खुली थीं। इनमें से एक मृतप्राय अवस्था में थी और दूसरी शावक  आवाज कर रहा थी। दोनों शावक गुफा से कुछ दूर पाए गए। तत्काल सूचना पाकर ताला सहायक संचालक ताला और वन्य जीव पशु चिकित्सक को मौके पर रवाना किया गया एवं सूचना मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक को दी गई। उनके द्वारा वन्य जीव विशेषज्ञों से राय लेकर शावकों पर रात भर नजर रखने के निर्देश दिए।दिनांक 10 अक्टूबर को सुबह पुन: स्थल पर जाकर देखने पर दोनों शावक मौके पर मृत पाए गए। मौके पर मादा बाघ के पद चिन्ह भी देखे गए जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि शावकों की मां रात में उनके पास आई थी। सुबह दोनों मृत शावकों को बाथन लाया गया और क्षेत्र संचालक विंसेंट रहीम, सहायक संचालक ताला   अभिषेक तिवारी, बीनू सिंह और अन्य कर्मचारियों तथा एन टी सी ए के प्रतिनिधि  सी एम खरे की उपस्थिति में पार्क के सहायक वन्य जीव शल्य चिकित्सक डॉ नितिन गुप्ता द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन कर पोस्ट मार्टम सैंपल लिए गए एवं दाह संस्कार कर शवों को समस्त अवयवों सहित जलाकर नष्ट किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि