वन विहार में बढ़ा चौसिंगा का कुनबा, 2 नवजात चौसिंगा आए
भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में 2 नवजात चौसिंगा के आने से कुनबा बढ़ गया है। अब इनकी संख्या 7 पर पहुंच गई है। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए नवजात चौसिंगा की देखरेख को लेकर प्रबंधन ने खासे इंतजाम कर रखे हैं। बताया जा रहा है वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल में मादा चौसिंगा द्वारा 2 नवजात को जन्म दिया गया है। प्रसव बाद मादा एवं दोनों नवजात पूर्णत: स्वस्थ हैं। इनके केयर टेकर और वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता की देखरेख में समुचित देखभाल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 5 चौसिंगा और 2 नवजात को मिलाकर 7 चौसिंगा हो गये हैं। यह नवजात चौसिंगे पर्यटकों, विशेषकर बच्चों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

Comments
Post a Comment