पौधारोपण के नाम पर शिवराज सरकार ने किया था बड़ा घोटाला, जल्द करूंगा खुलासा

वन मंत्री उमंग सिंघार का दावा, विभागीय जांच रिपोर्ट को करा रहे हैं चेक

वन विभाग के जबलपुर वृत्त के कार्यो की समीक्षा करने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार से मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की वन विभाग को लेकर योजनाओं को लेकर चर्चा करने अवसर प्राप्त हुआ। सर्किट हाउस में भेंट के दौरान पत्रकार रघुनंदन शुक्ला के  शिवराज सरकार के द्वारा विशेष अभियान चलाकर नर्मदा किनारे 6 करोड़ पौधे लगाए जाने के सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के  दावे की जल्द ही हकीकत सामने आने वाली हैं। पौधारोपण के नाम पर शिवराज सरकार ने यह सबसे बड़ा घोटाला किया था। अगर सच में पौधे लगाए गए होते तो दावे के अनुरूप शिवराज सरकार ने इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में क्यों नही दर्ज कराया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर वे नर्मदा किनारे किए गए पौधारोपण के मामले में बड़ा खुलासा करेंगे।
कराई गई है जांच

तत्कालीन शिवराज सरकार द्वारा 2 जुलाई 2017 में नर्मदा नदी में हो रहे कटाव व कैचमेंट एरिया को संरिक्षत करने के उद्देश्य बताकर नदी के दोनो किनारों पर 6 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया गया था। अभियान में वन विभाग के करीब-करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी थी। मतलब 3 करोड़ 50 लाख पौधे वन विभाग द्वारा लगाए गए थे। पौधारोपण अभियान की क्या हकीकत थी। इसकी प्रदेश में कमलनाथ सरकार आने के बाद जांच करायी गई है। वन विभाग द्वारा इस मामले में एक स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।  उक्त विभागीय स्टे्टस रिपोर्ट को वे  क्र ास चेक करा रहे हैं। सभवतारू एक सप्ताह में नई रिपोर्ट सामने आ जाएगी। इसके बाद वे इस बात का खुलासा करेंगे कि नर्मदा किनारे शिवराज सरकार के दावे के मुताबिक पौधे लगाए गए थे या नहीं। उल्लेखनीय है कि नर्मदा किनारे आने प्रदेश के 24 जिलों में पौधारोपण अभियान चलाया गया था। खुद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटकएओंकारेश्वरएजबलपुर छीपानेर में पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की थी।

डुमना टाइगर सफारी पर होगी चर्चा ..

जबलपुर शहर को डुमना टाइगर सफारी की सौगात दिए जाने के सवाल पर वन मंत्री सिंघार ने कहा कि विभागीय समीक्षा बैठक में वे जबलपुर से जुडे प्रोजेक्टों पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वन विभाग द्वारा ठाकुरताल का उन्नयन किया जा रहा हैए परिणाम जल्द ही नजर आने लगेंगे।

वन ग्राम पर फोकस ..
वन मंत्री ने बताया कि विभाग वन ग्रामों पर भी फोकस कर रहा है। जबलपुर के बरगी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन गांवों को वन ग्राम प्रोजेक्ट के अंतर्गत लिया गया है। स्थानीय वन विभाग के अधिकारी इस प्रोजेक्ट पर अपनी रिपोर्ट बना रहे हैं। जल्द ही वन विभाग उक्त गांवों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने की दिशा में काम करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि