वेटरनरी यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएस ने गौ-वंश को खिलाई हरी घास

फिर एग्जीवेशन हॉल में देखा कड़कनाथ और नर्मदा निधि की वैरायटी

हर्षित चौरसिया, जबलपुर।  पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव कल अपने एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे थे। शहर में एक दिवसीय प्रवास में वे आधारताल स्थित नानाजी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी के डेयरी फार्म पर गए। यहां पर देशी नस्ल के गौ-वंश को उन्होंने पहले तो दुलारा बाद में हरी घास खिलाकर उनकी देखभाल में कोई कमी न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
                        
डेयरी फार्म को देखने के बाद वे वेटरनरी यूनिवर्सिटी की दूसरी इकाईयों के बारे में विवि के कुलपति डॉ. पीडी जुयाल से लंबी चर्चा की। इसके बाद विवि में बनाए गए एग्जीवेशन हॉल में डेयरी फार्म, वर्मी कंपोस्ट इकाई, पंचगव्य इकाई, पोल्ट्री फार्म, मस्त्य पालन इकाई एवं विस्तार विभाग द्वारा लगाई गई विभिन्न इकाईयों की आदि का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान फिशरीज कॉलेज के डीन डॉ. एसके महाजन ने उन्हें मत्स्य पालन और रिसर्च वर्क के बारे में बताया, इसके बाद पोल्ट्री सेक्टर में कड़कनाथ और नर्मदा निधि की वैरायटी खूबी के बारे में डॉ. भारद्वाज ने उन्हें जानकारी दी। डॉ. जुयाल ने चौपाया पशुओं के लिए कृत्रिम पैर को दिखाया। इस मौके पर फार्म फस्ट योजना के प्रभारी डॉ. एके गौर, डॉ. नायक, डॉ. देवेन्द्र गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पीएस ने सभी इकाईयों के बारे में संग्रहित जानकारी व डाटा को मांगा ओर फील्ड में चल रहे रिसर्च वर्क की प्रोग्रेस पर पशु वैज्ञानिकों के कार्यो की प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि