जंगली सूअर का शिकार कर बाघिन दे रही शावकों शिकार की ट्रेनिंग
हर्षित चौरसिया, जबलपुर। आपने इंसानों को ट्रेनिंग लेते हुए तो आम तौर पर सुना होगा, यहां तक हम पेट्स यानि डाग्स जैसे पशुओं के ट्रेनिंग के बारें में जानते हैं। लेकिन बाघों की ट्रेनिंग के बारे में आपने न सुना होगा ओर न देखा होगा। जी हां इन दिनों महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए सिवनी जिले के जंगल में एक मादा बाघ अपने शावकों जंगली सूअर का शिकार कर ‘शिकार’ करने की ट्रेनिंग दे रही है। रात में चल रही इस ट्रेनिंग का साक्षात्कार जंगल के बीच से होकर गुजरने वाले रास्ते में रात्रि के समय कुछ राहगीरों को हुआ तो उनके पसीने छूट गए। हालांकि बाघ और उसके शावकों को देखने के उत्साह के बीच दहशतजदा राहगीरों ने वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए (हम इन वीडियो की पुष्टि नहीं करते) हैं।
इस संबंध में वन विभाग ओर पार्क के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव
(बाघ) और इंसान दोनों के बीच दूरी बनाने के साथ इनकी सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। यह जब और कठिन हो जाती है जब बाघ शिकार और अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच जाए। यह बात की सूचना हमें मिली है कि तीन बाघ के सड़क को पार करते हुए देखे गए है। सुरक्षा के लिहाज से हमने अपने गश्ती दल को गश्ती में लगा दिया है। हालांकि अधिकारी कहते है कि यह तो वन्यजीवों के रूटीन का हिस्सा है। जैसा हम और आप भोजन करते है वैसे ही इनका अपना जीवन अलग है। राहगीरों को चेताया जा रहा है कि वे उत्साह में मोबाइल के फ्लैश चलाकर गलती से भी फोटो खींचने का प्रयास न करें यह उनके लिए जानलेवा हो सकता है।
दोनों की सुरक्षा हमारा दायित्व
इस संबंध में वन विभाग ओर पार्क के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव

Comments
Post a Comment