नेशनल पार्को में अब सीसीटीवी कैमरे से चौकसी
जबलपुर। प्रदेश के नेशनल पार्को में पर्यटकों की चहल-कदमी के बंद होते ही उसे पार्क प्रबंधन अपने सख्त पहरे में ले लेगा। बारिश के दौरान तीन माह तक पर्यटकों के लिए बंद रहने वाले नेशनल पार्को में शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग ने इस बार नई योजना तैयार की है। इस योजना के तहत सभी नेशनल पार्को में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को स्थाईतौर पार्को की बार्डर में लगाया जाना है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो पार्क के घने और दलदली क्षेत्रों में कुछ सीसीटीवी कैमरों को लगाया जा चुका है।15 अक्टूबर तक रहेंगे पर्यटकों के लिए बंद
समय-समय पर बदला जाएगा स्थान---
नेशनल पार्क परिक्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में लगाए जाने वाले इन सीसीटीवी कैमरों को एक ही स्थान पर लगे नहीं रखा जाएगा। इन्हें रेंडमली तरीके से बदल जाएगा। इसके लिए पार्क में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसमें 24 घंटे वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी पार्क की मॉनीटरिंग करेंगे।
Comments
Post a Comment