चीतों को शिफ्ट करने खर्च होंगे 82 करोड़
इम्पोर्ट लायसेंस में अटके चीते
भोपाल। पालनपुर कूनों में दक्षिण अफ्रीका से चीतों को लाने में अभी और समय लग सकता है। हालांकि चीतों को लाने के लिए वन विभाग प्रपोजल बनाकर केंद्र को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक चीतों को लाने के लिए इम्पोर्ट लायसेंस मिलना बाकी है। लायसेंस के लिए कागजी कार्रवाई तो शुरू कर दी गई है, लेकिन इसे मिलने में काफी वक्त लग सकता है। दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 चीतों को शिफ्ट किया जाना है जिनमें से 13 के लिए अनुमति मिल चुकी है शेष के लिए अनुमति मिलना बाकी है। चीतों को शिफ्टिंग पर करीब 82 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस राशि का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक चीतों को जहां शिफ्ट किया जाना है उस क्षेत्र में फैसिंग को रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है।
बॉक्स
हाल ही सिवनी के राजस्व क्षेत्र से कान्हा शिफ्ट हुए 50 काले हिरण में से 18 की मौत हो जाने के बाद केंद्र ने बारहसिंगा की शिफ्टिंग को रोक दिया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र से रिपोर्ट आने के बाद ही बारहसिंगों को शिफ्ट किया जाएगा।
वर्जन
विभाग ने प्रपोजल बनाकर भेज दिया है स्वीकृत होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एचएस पाबला, पीसीसीएफ, भोपाल
बॉक्स
पकड़ा जाएगा घुमक्कड बाघ
गत दिनों से भदभदाद क्षेत्र स्थित ज्यूडिशयल एकेडमी में चहलकदमी करने वाले बाघ को पकड़ने के लिए विभाग ने प्रयास तेज कर दिए है। हालांकि अभी तक इस बाघ को किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने नहीं देखा है। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरों को बढ़ा दिया गया है और सर्चिंग टीम को 24 घंटे गश्त करने के लिए कहा गया है।

Comments
Post a Comment