Posts

Showing posts from September, 2020

पेंच टाइगर रिजर्व में हाथियों की ‘खातिरदारी’

Image
   पेंच टाइगर रिजर्व में  हाथियों को परोसे जा रहे मन पसंद फल पेंच टाइगर रिजर्व में इन दिनों हाथियों की जमकर ‘खातिरदारी’ की जा रही है।  पार्क के इन पालतू हाथियों को सुबह से लेकर शाम तक वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। हाथियों को उनके मनपंसद फल और भोजन परोसे जा रहे  हैं। यह सब हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित रिजुवेशन कैंप में किया जा रहा है।   पांच दिवसीय कैंप में पार्क के हाथियों को महावत व चाराकाटर उन्हें नहलाकर उनकी नीम के तेल से मालिश करना व  नाखूनों की सफाई करने का काम कर रहे हैं।  कैंप के संबंध फील्ड डायरेक्टर विक्रम सिंह परिहार बताते है कि हमारे यहां पर वर्तमान में पेंच टाइगर रिजर्व में 5 पालतू हाथी है। पांच दिनों तक चलने वाले कैंप में इन हाथियों से कोई भी काम नहीं लिया जाएगा। सिर्फ इनकी सेवा की जाए गी। उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहले सुबह हाथियों को नहलाकर नीम के तेल से मालिश की जा रही है।  साथ ही पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के वेटरनरी डॉक्टर डॉ. अखिलेश मिश्रा द्वारा हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। भोजन में इन...

नीम के पेड़ में लटका मिला तेंदुए का शव

Image
पन्ना टाइगर रिजर् व के बाघ, तेंदुए पर शिकारियों की नजर बनी हुई है। इन शिकारियों ने अपने शिकार के तौर तरीकों को धीरे-धीरे बदलना शुरू कर दिया है। आज पन्ना जिले के सलेहा के ग्राम तमोली गांव में  पहाड़ी के पास तेंदुआ नीम के पेड़ में तेंदुआ मृत अवस्था में देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी, एसडीओ रेंजर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर पेड़ में लगे फंदे से तेंदुए का शव निकाला गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  तेंदुए के पेड़ में लटके शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।

हथिनी रूपकली ने 100 किग्रा वजनी बच्चे को जन्म

Image
पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व की मादा हाथी रूपकली ने  18.09.2020 को सुबह 05.1 0 ब जे एक मादा हाथी के बच्चे को जन्म दिया है। हाथी कैम्प हिनौता में हथनी व उसका दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बच्चे का अनुमानित  बजन 100 किग्रा है। प्रसव के उपरान्त हाथी एवं बच्चे से सम्बन्धित तकनीकी पयर्वेक्षण डॉ. एसके गुप्ता किया गया है एवं क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व ने बताया कि हथनी व उसके बच्चे की हेल्थ मॉनीटरिंग व व्हेवियर मॉनीटरिंग की जा रही है।

रेडियो कॉलर ने कर दिए थे बाघिन के गले में घाव

Image
रेस्क्यू कर वेटर नरी डॉक्टर डॉ. संजीव गुप्ता ने दिया उपचार पन्ना। पन्ना बाघ पुर्नस्थापना योजना के तहत कान्हा से लाई गई अनाथ बाघिन टी-4 की तीसरे लिटर की संतान पी-433 का रेडियो कॉलर टाइट हो गया था। रेडियो कॉलर टाइट होने की बजह से बाघिन को परेशानी हो रही थी। पूर्व में इस बाघिन को दिनांक 11.12.2014 को रेडियो कॉलर किया गया था उस समय इसकी उम्र महज ढेड़ वर्ष थी। इसके रेडियो कॉलर को हटाने हेतु काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। किन्तु वह सही स्थान पर लोकेट नही हो पा रही थी। शनिवार हिनौता परिक्षेत्र के गंगऊ बीट में लोकेशन मिलने पर तत्काल रेस्क्यू दल द्वारा मौके पर पहुंच कर बाघिन को सफलतापूर्वक ट्रंकुलाइज कर रेडियो कॉलर निकाला गया। रेडियो कॉलर टाइट होने के कारण उसके गले में 02 छोटे-छोटे घाव पाये गये जिसका मौके पर उपचार किया गया। आवश्यक उपचार उपरान्त बाघिन को स्वछंद विचरण हेतु स्वस्थ्य हालत में वन क्षेत्र में छोड़ा गया तथा उसकी निगरानी निरंतर जारी है। बाघिन का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। पूरी कायर्वाही क्षेत्र संचालक के मार्गदर्शन में  जराण्डे ईश्वर रामहरि, उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व के नेत...

दो सर्जरी के बाद फिर दौड़ा तेंदुआ

Image
 18 जनवरी 2020 की रात  रायसेन वन मंडल के   गीदगढ़ से मरणासन्न हालत में लाया ग ए   तेंदुए की जान बचाने में  वेटरनरी सर्जन  एक बार फिर सफल रहे  बताया जाता है कि इस तेंदुए को बड़ी गंभीर हालत में  वन विहार नेशनल पार्क  भोपाल  में वन विभाग की टीमें  उपचार के लिए  मरणासन्न हालत में लेकर  पहुंची थी  जहां पर वेटरनरी  डॉक्टर  अतुल गुप्ता  ने  इस की चोटों को देखते हुए  दो सर्जरी करने का निर्णय लिया  हालांकि यह सर्जरी अलग-अलग समय पर की गई हैं  लेकिन दोनों ही सर्जरी  सफल रही यह तेंदुआ गीदगढ़ में तारों में बुरी तरह फंस गया था। लाते समय इसकी हालत अत्यंत गंभीर थी। छाती एवं पेट पर चारों ओर पूरी गोलाई में कंधे के नीचे काफी गहरे घाव थे, जो कि फेंसिग वायर के कसे होने के कारण काफी गहरे हो गये थे। तेंदुए द्वारा तारों में फंस जाने पर निकलने के पुरजोर प्रयास के कारण घाव और ज्यादा गंभीर होते चले गए।  इस तेंदुए ने  शुरुआती दौर में  13 दिन तक  कुछ भी नहीं खाया  हालत देखते हुए चिकित...