बेटी की शादी की पार्टी मनाने के चक्कर में मर गया बाघ
सूअर को मारने के लिए फैलाया था जाल
हर्षित चौरसिया, जबलपुर। सतना के मझगवां वन रेंज की अमिरती बीट के डुडहा नाला (कम्पार्टमेंट नंबर- 810) में 12 मई की रात करंट से मृत तकरीबन 3 साल के नर बाघ की मौत खुलासा वन विभाग ने पुलिस की मदद से कर ही दिया। दरअसल बाघ के शिकार की वजह गांव में गजराज कोल के घर आई बेटी की बारात में सांभर - चीतल या फिर जंगली सुअर के मांस की दावत उड़ाना थी। सूअर के शिकार करने के इरादे से जंगल में शिकारियों ने तालाब के पा
स करंट का जाल फैलाया था। आरोपियों ने यह सोचा ही नहीं था कि इस जाल में सूअर की जगह बाघ फंस जाएगा ओर उसकी मौत हो जाएगी। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में है। वहीं बाघ के करंट लगाकर शिकार ओर मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने भोपाल से आला अधिकारियों को टीम को जांच के लिए सतना भेजा है। टीम ने सतना पहुंचकर मौके का मुआयना करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इसके लिए दिशा-निर्देश दिए। टीम के पहुंचने के बाद अटकलें लगाई जा रही कि वन विभाग के दो से तीन कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
घर से आधा किमी दूरी पर शिकार
इस मामले में वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को शुरूआती दौर में ही गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के घर वारदात स्थल से करीब आधा किमी के दायरे में थे। बताया जाता कि डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचाए तो डॉग घटनास्थल से लगभग आधा किमी दूर रहने वाले राजेश मवासी के घर घुस गया।
ऐसे किया था शिकार
आरोपियों गजराज, रंजन कोल, राजेश मवासी ओर ज्वाला सतनामी ने शिकार के लिए नाले को चिह्न्ति कर रखा था। वहां वन्यजीव दिनभर पानी पीने के लिए आते रहे हैं। वहीं रात को संख्या बढ़ जाती रही है। इसलिए उन्होंने नाले की ओर जाने वाली झाडिय़ों में डेढ़ फीट के लकड़ी के खूंटे गाड़े थे। उसमें दो बार नंगी तार बांधकर करंट प्रवाहित कर दिया था। उसकी चपेट में बाघ आया और मारा गया।
करंट लगते बाघ ने मारी दहाड़ तो मच गई शिकारियों भगदड़
वन विभा ग की टीम को आरोपियों ने बताया उन्होंने मिलकर बिजली के नंगे तारों का जाल फैलाया था। तकरीबन रात साढ़े 8 बजे डुडहा नाले के उस प्राकृतिक घाट पर करंट लगाया, जहां आमतौर पर वन्य प्राणी पानी के लिए पहुंचते हैं। आरोपी जंगल में ही घात लगा कर छिप गए। रात तकरीबन साढ़े 11 बजे जब इस जाल में बाघ फंसा तो उसने दहाड मारी। बाघ की दहाड भगदड़ मच गई।

Comments
Post a Comment