जंगल के ‘राजा’ वनराज की प्यास बुझाने के लिए तैयार हर 2 किलोमीटर में पानी के हौज

 वॉटर फिलिंग मैनेजमेंट में जुटे टाइगर रिजर्व का पूरा बल

हर्षित चौरसिया। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पारे को देखते हुए टाइगर रिजवरे में जंगल के राजा वनराज सहित वन्यप्राणियों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग ने हर 2 किलोमीटर में पानी के हौज तैयार किए हैं। इन बड़े-बड़े हौज के साथ प्राकृतिक तालाबों में पानी का लेबल चेक करने के लिए पार्क के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की टीमें 24  घंटे तैनात की गई है। जो कि इनमें पानी भरने का काम कर रही है। वन विभाग की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक कोई भी वन्यजीव की प्यास के चलते मौत होने का मामला सामने नहीं आया है।
 
टेंकरों से हो रही आपूर्ति, नए बोर खोदे गए

बताया जाता है कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, संजय टाइगर रिजर्व में वॉटर फिलिंग मैनेजमेंट के लिए कोर, बफर जोन में पार्क प्रबंधन ने टैंकरों से पानी की सप्लाई करने की व्यवस्था बनाई है। इसके साथ ही पार्क में नए बोर भी खोदे गए है, जिससे मई के माह में पानी को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े।
क्या कहते हैं अधिकारी

कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति का कहना है कि गर्मी को देखते हुए कोर, बफर जोन में वन्यजीवों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए हर दो किलोमीटर में हौज भी बनाए गए है। प्राकृतिक तालाबों के साथ इन हौज में पानी की सप्लाई के लिए 5 टैंकरों के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम को लगाया गया है। ये टैंकर 24 घंटे रूटीन चार्ट के मुताबिक वॉटर फिलिंग कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी वन्यप्राणी की मौत अभी नहीं हुई है।  वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर सिद्धार्थ गुप्ता पार्क में वन्यजीवों के पानी के लिए हौज तैयार किए गए है। करीब 2 किलोमीटर की रेंज में ये हौज है, जिनमें हम 3 टैंकरों से 24 घंटे पानी की सप्लाई कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई घटना सामने नहीं आई है। लगातार पेट्रोलिंग का काम पार्क में जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि