बांधवगढ़: बाघ ने बाघ को मार के खाया, खुद भी मरा

बांधवगढ़ में देर रात एक बाघ की मौत हो गई। पार्क का यह नर बाघ इतना खूंखार था कि इसने क्षेत्र में विचरण करने वाले एक अन्य बाघ को लड़ाई के दौरान मार दिया और आधा खा गया था। इस संघर्ष में बाघ बुरी तरह से घायल हो गय था। गश्त के दौरान यह घायल बाघ कुसरवाहा क्षेत्र के नाले के समीप मिला, जिसके बाद से बाघ का उपचार किया जा रहा था। लेकिन लगातार बिगड़ती हालत के बाद देर रात बाघ ने दम तोड़ दिया। पहुंची डॉक्टरों की टीम: बाघ की मौत का मामला संदिग्ध बताया जाने को लेकर आज सुबह वन्यप्राणी विशेषज्ञ डॉ. एबी श्रीवास्तव, कान्हा पार्क के डॉ. अग्रवाल, डॉ काजल जाधव पहुंच गए है।
दो लोगों पर किया था हमला
सूत्रों की मानें तो इस नर बाघ ने करीब 10 दिनों में दो लोगों पर हमला किया था। इस दौरान बाघ घायल अवस्था में था।
Comments
Post a Comment