पेंच टाइगर रिजर्व में मिला ब्लैक पेंथर

                                                 ट्रैप कैमरा से चल रही मॉनीटरिंग
 

जबलपुर। मध्य प्रदेश में ब्लैक पेंथर की मौजूदगी एक बार फिर उस वक्त स्पष्ट हो गई, जब सिवनी जिले स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में एक मादा तेंदुए अपने तीन शावकों (एक ब्लैक शावक) के साथ देखी गई। मादा तेंदुए का एक शावक को पर्यटकों ने देखे जाने की पुष्टि वन विभाग के अधिकारियों से की है।

पर्यटकों को भी
दिए दर्शन, उत्साह

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टाइगर रिजर्व में विचरण कर रही ब्लैक पेंथर को पर्यटकों ने भी देखा है। शावकों को लेकर घूम रही मादा तेंदुए के दर्शन को लेकर पर्यटकों में जर्बदस्त उत्साह है।

कब-कब दिखा ब्लैक पेंथर

पेंच टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि के वनक्षेत्र में एक मादा तेंदुआ एवं उसके तीन शावक दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक शावक तेंदुआ काले रंग का है। जिस क्षेत्र में ये तेंदुए दिखाई पड़ रहे हैं उस क्षेत्र की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। सबसे पहले यह काला तेंदुआ शावक 27 जुलाई 20 को दिखा था। ऐतिहात के तौर पर कैमरा ट्रैप लगाकर संबंधित क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही थी। इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। इससे पूर्व ब्लैक पेंथर 17 सितम्बर 20 को भी दिखा था और अब यह कल यानि 28 नवम्बर 20 को भी यह काला तेंदुआ शावक पर्यटकों को दिखा है। काला तेंदुआ दिखने के कारण पर्यटकों में बहुत उत्साह है।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि