Posts

Showing posts from October, 2020

वन विहार में बढ़ा चौसिंगा का कुनबा, 2 नवजात चौसिंगा आए

Image
  भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में 2 नवजात चौसिंगा के आने से कुनबा बढ़ गया है। अब इनकी संख्या 7 पर पहुंच गई है। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए नवजात चौसिंगा की देखरेख को लेकर प्रबंधन ने खासे इंतजाम कर रखे हैं। बताया जा रहा है वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू भोपाल में मादा चौसिंगा द्वारा 2 नवजात को जन्म दिया गया है। प्रसव बाद मादा एवं दोनों नवजात पूर्णत: स्वस्थ हैं। इनके केयर टेकर और वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता की देखरेख में समुचित देखभाल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 5 चौसिंगा और 2 नवजात को मिलाकर 7 चौसिंगा हो गये हैं। यह नवजात चौसिंगे पर्यटकों, विशेषकर बच्चों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।

बांधवगढ़ में दो बाघिनों की मौत

Image
2 सौ मीटर के दूरी पर मिले शव, मौत के कारण जानने में जुटा महकमा    जबलपुर। खूंखार बाघों के लिए चर्चित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो बाघिनों की मौत हो गई। सर्चिंग के दौरान मिले शवों की सूचना के बाद महकमें हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि शनिवार सुबह धमोखर परिक्षेत्र की पारसी बीट के कक्ष क्रमांक पी 145 में हाथी गश्ती के दौरान एक मादा बाघ का शव मिला, जो लगभग दो से तीन दिन पुराना था। इसकी सूचना जैसे ही पार्क प्रबंधन के अफसरों को दी गई, तो वे भी मौके पर पहुंचे, जहां पर क्षेत्र को सेक्टर में विभक्त कर सघन सर्चिंग की गई तो घटना स्थल से लगभग 200 मी की दूरी पर एक और मादा बाघ का शव मिला जो कुछ घंटे ही पुराना था।   स्नेफर डॉग से कराई जा रही सर्चिंग घटना की सूचना परिक्षेत्र  अधिकारी ताला द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जो सहायक वन्य जीव शल्य तथा एनटीसीए के प्रतिनिधि के साथ मौके पर पहुंचे। स्नेफर डॉग बेली से सर्चिंग कराई गई।  एसओपी अनुसार शव परीक्षण कर सेंपल लिए गए और शवदाह किया गया। फील्ड डायरेक्टर विसेंट रहीम का कहना है कि मृत्यु के कारणों की जांच की का रही है।इस दौरा...

गुफा में मृत मिले बाघ के 2 नवजात शावक

Image
   जबलपुर। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ताला रेंज में पहाड़ी के ऊपर एक गुफा में बाघ के दो नवजात शावक मृत अवस्था में मिले। नवजात शावकों को मृत देख पार्क प्रबंधन में मायुसी छा गई। नवजात शावकों के शव को बरामद कर दोनों का दाह संस्कार कर समस्त अवयवों सहित जलाकर नष्ट किया गया । पार्क प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक कल दिनांक 9 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे  हाथी गश्त के दौरान ताला परिक्षेत्र की दक्षिण गोहडी बीट के कक्ष क्रमांक 301में उमरहा पहाड़ी के ऊपर एक गुफा के समीप 2 नवजात  मादा बाघ शावक देखे गएए जिनकी आंखें भी नहीं खुली थीं। इनमें से एक मृतप्राय अवस्था में थी और दूसरी शावक  आवाज कर रहा थी। दोनों शावक गुफा से कुछ दूर पाए गए। तत्काल सूचना पाकर ताला सहायक संचालक ताला और वन्य जीव पशु चिकित्सक को मौके पर रवाना किया गया एवं सूचना मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक को दी गई। उनके द्वारा वन्य जीव विशेषज्ञों से राय लेकर शावकों पर रात भर नजर रखने के निर्देश दिए।दिनांक 10 अक्टूबर को सुबह पुन: स्थल पर जाकर देखने पर दोनों शावक मौके पर मृत पाए गए। मौके पर मादा बाघ के पद चिन्ह भी देखे गए जिससे ऐसा ...