कान्हा में हाथियों की खातिरदारी, नहलाने से पहले मालिश खाने में नारियल गुड़

हर्षित चौरसिया, जबलपुर। कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपाखार रेंज में इन दिनों पालतू हाथियों की विशेष खातिरदारी की जा रही है। इन हाथियों को सुबह जहाँ नहाने से पहले महावत पैर की मालिश नीम के तेल से सिर की मालिश अरण्डी के तेल से कर रहे हैए तो इन्हें खाने में गुड़ नारियल, पपीता के साथ अतिरिक्त खुराकए विटामिन्स, मिनरल, गन्ना, केला, मक्का, आम, अनानास, आदि खिलाए जा रहे है।   कान्हा टायगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर श्रीएल कृष्णमूर्ति ने बताया पिछले कुछ वर्षों से की यह कैम्प आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी हमने इसका आयोजन किया है। इसमें पार्क 16 विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य की विशेष रूप से देखभाल की जाऐगी। महावत एवं चाराकटरों द्वारा विभागीय हाथियों को पूर्ण आराम के अतिरिक्त उनकी विशेष सेवा में लगे हुए हैं।होगा हेल्थ चेकअप, लिए जाएंगे ब्लड सैम्पलरिजुवेशन केम्प में हाथियों के रक्त के नमूने जांच हेतु लिये जाएंगे, हाथियों के नाखूनों की ट्रिमिंग, दवा द्वारा पेट के कृमियों की सफाई तथा हाथी दांत की आवश्यतानुसार कटाई की जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि