कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ ने शावक मारा, फिर आधा खा गया


सरही रेंज में हुई घटना, मॉनीटरिंग में लगा महकमा

जबलपुर।  कान्हा टाईगर रिजर्व में बाघ-बाघिन के बीच में आए शावक को बाघ ने हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। बाघ शावक को बचाने के लिए बाघ और बाघिन के बीच जमकर संघर्ष हुआ। लेकिन बाघिन अपने शावक को नहीं बचा सकी। बाघों में संघर्ष की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी हाथी के माध्यम से मौके पर पहुंचे, लेकिन बाघों की खूंखारता के चलते हाथियों ने कदम पीछे ले लिया। बताय जा रहा है कि दोनों बाघ शव के पास ही विचरण कर रहे है, लिहाजा अभी तक वन विभाग के अधिकारी मृत बाघ शावक के शव को उठा नहीं सके हैं।
बताया जाता है कान्हा टाईगर रिजर्व के सरही परिक्षेत्र के रौंदा बीट के पास बाघों के पंजे, खून के धब्बे व घसीटने के निशान को देखा गया। इसकी सूचना जैसे ही बीट गार्ड ने प्रबंधन के आला अधिकारियों को दी हडकम्प मच गया। मौके पर अधिकारियों ने देखा कि 13-14 माह की उम्र के बाघ शावक का आधा हिस्सा व्यस्क बाघ द्वारा खाया जा चुका है। घटना के बाद बाघ-बाघिन शावक के शव के आसपास बने हुए है।
फील्ड डायरेक्टर जी. कृष्णमूर्ति ने बताया कि बाघ-बाघिन के बीच में संघर्ष के दौरान बाघ शावक की मौत हो गई है। हमारे अधिकारी अभी हाथी से इन दोनों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बाघिन की पहचान टी-22 के रूप में की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि