Posts

Showing posts from June, 2019

पौधारोपण के नाम पर शिवराज सरकार ने किया था बड़ा घोटाला, जल्द करूंगा खुलासा

Image
वन मंत्री उमंग सिंघार का दावा, विभागीय जांच रिपोर्ट को करा रहे हैं चेक वन विभाग के जबलपुर वृत्त के कार्यो की समीक्षा करने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार से मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की वन विभाग को लेकर योजनाओं को लेकर चर्चा करने अवसर प्राप्त हुआ। सर्किट हाउस में भेंट के दौरान पत्रकार रघुनंदन शुक्ला के  शिवराज सरकार के द्वारा विशेष अभियान चलाकर नर्मदा किनारे 6 करोड़ पौधे लगाए जाने के सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के  दावे की जल्द ही हकीकत सामने आने वाली हैं। पौधारोपण के नाम पर शिवराज सरकार ने यह सबसे बड़ा घोटाला किया था। अगर सच में पौधे लगाए गए होते तो दावे के अनुरूप शिवराज सरकार ने इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में क्यों नही दर्ज कराया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर वे नर्मदा किनारे किए गए पौधारोपण के मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। कराई गई है जांच तत्कालीन शिवराज सरकार द्वारा 2 जुलाई 2017 में नर्मदा नदी में हो रहे कटाव व कैचमेंट एरिया को संरिक्षत करने के उद्देश्य बताकर नदी के दोनो किनारों पर 6 करोड़ ...

जंगली सूअर का शिकार कर बाघिन दे रही शावकों शिकार की ट्रेनिंग

Image
हर्षित चौरसिया, जबलपुर। आपने इंसानों को ट्रेनिंग लेते हुए तो आम तौर पर सुना होगा, यहां तक हम पेट्स यानि डाग्स जैसे पशुओं के ट्रेनिंग के बारें में जानते हैं। लेकिन बाघों की ट्रेनिंग के बारे में आपने न सुना होगा ओर न देखा होगा। जी हां इन दिनों महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए सिवनी जिले के जंगल में एक मादा बाघ अपने शावकों जंगली सूअर का शिकार कर ‘शिकार’ करने की ट्रेनिंग दे रही है। रात में चल रही इस ट्रेनिंग का साक्षात्कार जंगल के बीच से होकर गुजरने वाले रास्ते में रात्रि के समय कुछ राहगीरों को हुआ तो उनके पसीने छूट गए। हालांकि बाघ और उसके शावकों को देखने के उत्साह के बीच दहशतजदा राहगीरों ने वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए (हम इन वीडियो की पुष्टि नहीं करते) हैं।  दोनों की सुरक्षा हमारा दायित्व  इस संबंध में वन विभाग ओर पार्क के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव (बाघ) और इंसान दोनों के बीच दूरी बनाने के साथ इनकी सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। यह जब और कठिन हो जाती है जब बाघ शिकार और अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में प...

वेटरनरी यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएस ने गौ-वंश को खिलाई हरी घास

Image
फिर एग्जीवेशन हॉल में देखा कड़कनाथ और नर्मदा निधि की वैरायटी हर्षित चौरसिया, जबलपुर।  पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव कल अपने एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे थे। शहर में एक दिवसीय प्रवास में वे आधारताल स्थित नानाजी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी के डेयरी फार्म पर गए। यहां पर देशी नस्ल के गौ-वंश को उन्होंने पहले तो दुलारा बाद में हरी घास खिलाकर उनकी देखभाल में कोई कमी न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।                          डेयरी फार्म को देखने के बाद वे वेटरनरी यूनिवर्सिटी की दूसरी इकाईयों के बारे में विवि के कुलपति डॉ. पीडी जुयाल से लंबी चर्चा की। इसके बाद विवि में बनाए गए एग्जीवेशन हॉल में डेयरी फार्म, वर्मी कंपोस्ट इकाई, पंचगव्य इकाई, पोल्ट्री फार्म, मस्त्य पालन इकाई एवं विस्तार विभाग द्वारा लगाई गई विभिन्न इकाईयों की आदि का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान फिशरीज कॉलेज के डीन डॉ. एसके महाजन ने उन्हें मत्स्य पालन और रिसर्च वर्क ...