1 जनवरी तक नेशनल पार्क सैलानियों से पैक

  










प्रदेश के नेशनल पार्को में इन दिनों सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। ज्यादातर सैलानी क्रिसमस और नए वर्ष को सैलीब्रेट करने के लिए नेशनल पार्को में करीब एक माह से पहले से अपनी बुकिंग करा चुके है। हालात कुछ इस तरह हैं कि 1 जनवरी तक कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा सहित पन्ना, पेंच नेशनल लगभग पैक हो चुके है। ऐसे में पार्क में एंट्री को लेकर पर्यटकों के बीच अब मारामारी मची हुई है।

पर्यटकों में अधिकारी सबसे ज्यादा

वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो नेशनल पार्को में भ्रमण के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों में अधिकारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। इसके पीछे प्रदेश में चुनाव के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश बंद थे। चुनाव होने के बाद अधिकारी परिवार सहित छुट्टियां मनाने पार्क पहुंचेंगे।

बफर जोन भी हुए फुल 

नेशनल पार्क कोर जोन में भ्रमण के लिए सुबह-शाम दोनों समय की सफारी की बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में नए साल और क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों का रुझान बफर जोन की ओर है। यहां पर भी बफर की सफारी लगभग फुल चल रही है।

सबसे ज्यादा पर्यटक कान्हा में 

देश के सबसे चर्चित नेशनल पार्क कान्हा में पर्यटकों की भीड़ अभी से देखने को मिल रही है। प्रदेश में 8 पार्को में सबसे पहले कान्हा की सफारी पैक हो चुकी है। वहीं बांधवगढ़, पेंच के बाद सतपुडा और पन्ना भी सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।


Comments

Popular posts from this blog

बाघों के गढ़ खोजी जा रही तितलियों की प्रजातियां

बाघ शावकों की सुरक्षा के लिए धारा 144

तीन रूप में दर्शन देती हैं माता हरसिद्धि