2.73 करोड़ हाईटेक, स्पेशल लेब्रोरेटरी एनीमल्स लैब बनेगी जबलपुर में
वेटरनरी यूनिवर्सिटी में प्रदेश की पहली लैब बनकर तैयार
पशु रोगों की पहचान, असाध्य पशु रोगों पर की जाने वाली रिसर्च, नए ड्रग की खोज तथा नये टीके बनाने के लिए किये गये प्रयोगों को आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश की पहली हाईटेक और स्पेशल लेब्रोरेटरी एनीमल्स लैब नाना जी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी में खुलने जा रही है। 2.73 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के अंतर्गत शुरू की जाने वाली यह पहली लैब होगी, जहां पर देश की सबसे अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों का इस्तेमाल पशु रोगों की रोकथाम और अनुसंधान के लिए किया जाएगा।
इन वन्यजीवों को रखा जाएगा
इस हाईटेक लैब में विशेष प्रजाति के चूहे, माइस, गिनीपिग, हेमस्टर तथा खरगोशों को रखा जाएगा। इस परियोजना के लिये राशि मप्र कृषि मार्केटिंग भोपाल ने स्वीकृत कर दी है।
क्या होगा लैब में खास
2.73 करोड़ की लागत से तैयार की जाने वाली इस लैब को 5 हजार 4 सौ वर्ग फुट में तैयार किया जाएगा। इसमें 12 लेब्रोरेटरी पशुओं के कमरें होंगे, जिनमें अलग-अलग पशुओं को रखा जाएगा। जिनमें एलबिनो रेट, एलबिनो माइस, गिनीपिग, हेमस्टर तथा खरगोशों के लिए होंगे। इसे अंतरराष्ट्रीय लैब एनिमल रेगुलेशन द्वारा निर्धारित मापदंडों को विशेषतौर पर ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है।
ट्रेम्प्रेचर को करेंगे मेनटेंन
लैब के सभी कमरों को विशेष तौर पर वातानुकुलित करने की व्यवस्था की गई है। जिनमें 18 से 25 सेंटीग्रेट, 30-70 की आद्रता, 10-12 वायु में बदलाव के साथ पशुओं के कमरे में 100 प्रतिशत शुद्ध हवा। पशुओं का हर कमरा दो गलियारों से जुड़ा हुआ है जिन्हें क्लीन एवं सर्विस गलियारा के नाम से जाना जाता है।
सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
लैब के सभी कमरों में रखे गये पशुओं की 24 घंटे निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इसके साथ ही इस लैब को पूरी तरह से अनावश्यक प्रवेश वजिर्त रखा गया है। इस लैब में सिर्फ वेटरनरी के ट्रेंड डॉक्टर्स, रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक, छात्रों के साथ सिर्फ वे कर्मचारी जो कि पशुओं की देखभाल में लगे हैं उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी।
वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रयाग दत्त जुयाल का कहना है कि इस लैब के शुरू हो जाने से पशु रोगों की रोकथाम की दिशा और विवि में चल रहे अनुसंधान के कार्यो में और गति आएगी। इसके साथ छात्रों को इस लैब के माध्यम से नई-नई रिसर्च करने का मौका मिलेगा।
Comments
Post a Comment