जंगल के ‘राजा’ वनराज की प्यास बुझाने के लिए तैयार हर 2 किलोमीटर में पानी के हौज
वॉटर फिलिंग मैनेजमेंट में जुटे टाइगर रिजर्व का पूरा बल हर्षित चौरसिया। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पारे को देखते हुए टाइगर रिजवरे में जंगल के राजा वनराज सहित वन्यप्राणियों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग ने हर 2 किलोमीटर में पानी के हौज तैयार किए हैं। इन बड़े-बड़े हौज के साथ प्राकृतिक तालाबों में पानी का लेबल चेक करने के लिए पार्क के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की टीमें 24 घंटे तैनात की गई है। जो कि इनमें पानी भरने का काम कर रही है। वन विभाग की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक कोई भी वन्यजीव की प्यास के चलते मौत होने का मामला सामने नहीं आया है। टेंकरों से हो रही आपूर्ति, नए बोर खोदे गए बताया जाता है कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, संजय टाइगर रिजर्व में वॉटर फिलिंग मैनेजमेंट के लिए कोर, बफर जोन में पार्क प्रबंधन ने टैंकरों से पानी की सप्लाई करने की व्यवस्था बनाई है। इसके साथ ही पार्क में नए बोर भी खोदे गए है, जिससे मई के माह में पानी को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। क्या कहते हैं अधिकारी कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरे...