Posts

Showing posts from May, 2020

बैल के पेट से निकाला 25 किलो पॉलीथिन, गिट्टी के टुकड़े

Image
बालाघाट के पशु चिकित्सकों की मेहनत से बची मूक पशु की जान हर्षित चौरसिया। प्रदेश में चल रहे कोरोना संक्रमण के चलते चल रहे लॉक डाउन के बीच बालाघाट जिले के पशु चिकित्सकों ने सर्जरी कर न सिर्फ  एक बैल की जान बचाई है बल्कि उसके पेट से करीब 25 किलो पॉलीथिन के साथ गिट्टी के कुछ टुकड़े भी निकाले हैं।                         बताया जा रहा है कि श्री बालाजी गौशाला बिठली में 17 मई को एक बैल के बीमार होने के बाद उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। इस पर गौशाला प्रबंधन ने डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पीके अतुलकर को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डॉ. अतुलकर ने इसके लिए पशु चिकित्सकों की एक टीम तैयार की और गौ-शाला भेजी। जांच करने के बाद पशु चिकित्सक विशेषज्ञों की टीम ने बैल की सर्जरी करने का निर्णय लिया। सर्जरी करने के बाद चिकित्सकों ने बैल के पेट से करीब 25 किलो पॉलीथिन व गिट्टी के कुछ टुकडे भी निकाले, तब कहीं जाकर बैल की जान बचाई जा सकी। इन पशु चिकित्सकों ने की सर्जरी   बै...