Posts

Showing posts from April, 2018

अब पारधियों के फंदे से पकड़ेंगे नीलगाय

Image
 प्रदेश में पहली बार वन विभाग करेगा ट्रायल नी लगाय के बधियांकरण को लेकर की जा रही वन विभाग की सारी कवायद फेल हो जाने के बाद वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ ने नया प्लान बनाया है  प्रदेश में नीलगाय को पकड़ने के लिए अब पारधियों की मदद ली जाएगी। शिकार में माहिर कहे जाने वाले पारधियों के फंदे बनाने की टेक्नीक के साथ नीलगाय को पकड़ने के लिए पहली बार वन विभाग इसकी ट्रायल करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। यह पहला मौका होगा जब पारधियों की स्किल को वन विभाग अपनाने जा रहा है। पीसीसीएफ ने बनाया प्लान किसानों के साथ वन विभाग के लिए परेशानी का सबब बन चुकी नीलगाय को ट्रैक करने के लिए वन विभाग ने देशभर के विशेषज्ञों से संपर्क किया, लेकिन सारी कवायद तब फेल हो गई जब प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी ( पीसीसीएफ, वाइल्ड लाइफ) ने पारधियों के शिकार किए जाने वाली फंदे बनाने की टेक्नीक पर फोकस करते हुए प्लान बनाया कि अब इन्हें नीलगाय ट्रैकिंग में साथ लेना चाहिए। इसके बाद पूरा प्लान तैयार कर लिया गया। उज्जैन से हो सकती है शुरूआत प्लानिंग के मुताबिक 9 अप्रैल को उज्जैन जिले से नीलगाय को पारधियों की फं...