Posts

Showing posts from January, 2018

रक्षा मंत्रलय : ओएफके अब लांग लीव के शौकीनों को परमानेंट बैठाएगा घर में

Image
जबलपुर से रघुनंदन शुक्ला की रिपोर्ट गोला-बारूद बनाना छोड़ लांग लीव के शौकीन कर्मचारियों को जल्द ही परमानेंट घर बैठाने की तैयारी कर ली गई है। रक्षा मंत्रलय से मिले सख्त निर्देशों के बाद ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया (ओएफके) प्रशासन ने एक सूची तैयार की है। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है। लिस्ट का प्रकाशन संभवत: 10 जनवरी तक कर दिया जाएगा। जिन्हें फरवरी माह में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। 12 जनवरी से होगी शुरूआत, 10 को लिस्ट होगी फायनल जानकारी के मुताबिक ऑर्डिनेंस फैक्टरियों में टारगेट बेस काम कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक कसावट लायी जा रही है। वहीं निर्माणी के अनफिट और लांग लीव लेने वाले तमाम ऐसे कर्मचारी जो फैक्टरी से ज्यादा समय घर पर बिताते हैं, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है। इसकी शुरूआत ए-3 में पदस्थ वीरेंद्र तिवारी नामक कर्मचारी से कर दी गई है। 12 जनवरी को उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी। वहीं 10 जनवरी को तक नई लिस्ट को भी फाइनल कर लिया जाएगा। ओएफके का विजलेंस विभाग इस कार्य में तेजी से लगा हुआ है। इस सूची में मुख्य रूप से बीमारी...