2.73 करोड़ हाईटेक, स्पेशल लेब्रोरेटरी एनीमल्स लैब बनेगी जबलपुर में
वेटरनरी यूनिवर्सिटी में प्रदेश की पहली लैब बनकर तैयार हर्षित चौरसिया, जबलपुर पशु रोगों की पहचान, असाध्य पशु रोगों पर की जाने वाली रिसर्च, नए ड्रग की खोज तथा नये टीके बनाने के लिए किये गये प्रयोगों को आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश की पहली हाईटेक और स्पेशल लेब्रोरेटरी एनीमल्स लैब नाना जी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी में खुलने जा रही है। 2.73 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के अंतर्गत शुरू की जाने वाली यह पहली लैब होगी, जहां पर देश की सबसे अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों का इस्तेमाल पशु रोगों की रोकथाम और अनुसंधान के लिए किया जाएगा। इन वन्यजीवों को रखा जाएगा इस हाईटेक लैब में विशेष प्रजाति के चूहे, माइस, गिनीपिग, हेमस्टर तथा खरगोशों को रखा जाएगा। इस परियोजना के लिये राशि मप्र कृषि मार्केटिंग भोपाल ने स्वीकृत कर दी है। क्या होगा लैब में खास 2.73 करोड़ की लागत से तैयार की जाने वाली इस लैब को 5 हजार 4 सौ वर्ग फुट में तैयार किया जाएगा। इसमें 12 लेब्रोरेटरी पशुओं के कमरें होंगे, जिनमें अलग-अलग पशुओं को रखा जाएगा। जिनमें एलबिनो रेट, एलबिनो माइस, गिनीपिग, हेमस्टर तथा खरगो...