संजय टाइगर रिजर्व में गूंजी दहाड़
हर्षित चौरसिया, भोपाल बाघ विहीन होने का दंश झेल रहे सीधी क्षेत्र के संजय टाइगर रिजर्व में अब बाघ की दहाड़ सुनाई देना शुरू हो गई है। पार्क के एक हिस्से पर बाघ ने अपना डेरा जमा लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बाघ का पूरा परिवार वहां जुट जाएगा। इस बात का खुलासा हाल ही में हैदराबाद से आई हेल्थ स्कैट रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पार्क से जो सैंपल लिए गए थे, उसमें से एक सैंपल की रिपोर्ट में बाघ होने की पुष्टि हो गई है। इससे उत्साहित पार्क प्रबंधन ने और भी सैंपल भेजे हैं। पार्क के डिप्टी डायरेक्टर विकास वर्मा ने बताया कि पार्क से और भी सैंपल भेजे गए हैं। हमें उम्मीद है कि उनकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि दूसरे सैंपलों में अन्य बाघ-बाघिन का होना पाया जाता है तो फिर इनका कुनबा बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र में विचरण कर रहे बाघ पर पार्क प्रबंधन द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) भी पार्क की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। संजय टाइगर रिजर्व पहु...