कान्हा के बारासिंघा सतपुडा टाइगर रिजर्व में भरेंगें कुलांचे
जबलपुर। देश के सबसे प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व कान्हा के बारहसिंगा अब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में कुलाचें भरेंगे। 01 अप्रैल को कान्हा के सरही परिक्षेत्र स्थित सौंफ मैदान से 09 बारासिंघा (02 नर एवं 07 मादा) को सफलता पूर्वक केप्चर किये जाकर सतपुड़ा टायगर रिजर्व की ओर रवाना किया गया। इस पूरे केप्चर प्रक्रिया का नेतृत्व सुनील कुमार सिंह, क्षेत्र संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा किया गया। केप्चर आपरेशन के दौरान पुनीत गोयल, उप संचालक (कोर), डाॅ. संदीप अग्रवाल, वन्यप्राणी चिकित्सक एवं उनका रेस्क्यू दल तथा कान्हा टायगर रिजर्व के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। इसके पूर्व कान्हा से सतपुडा टा. रि. 106 (22 नर एवं 74 मादा, 10 बच्चे) बारासिंघा स्थानांतरित किये गये है। राज्य पशु बारासिंघा के सतपुडा टायगर रिजर्व में ट्रांसलोकेशन हेतु भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुमति दी गई थी। 31-03-2024 को समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा बारासिंघा केप्चर हेतु विशेष रूप से निर्मित बोमा का निरीक्षण किया गया एवं बारासिंघा केप्चर की रणनीति तैयार की गई...