नहीं रही व्हाइट टाइगर विन्ध्या
जबलपुर। प्रदेश के रीवा जिले में स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुन्दपुर की शान रही सफेद मादा बाघ विन्ध्या ने आज 9 मई 2023 मंगलवार को अंतिम सांस ली। विन्ध्या की अंतिम यात्रा में सांसद, मंत्री, विधायक सहित वन विभाग के आला अफसर शामिल ुहुए। अंतिम संस्कार से पहले सभी ने विन्ध्या को पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से 9 नवम्बर 2015 को मुकुंदपुर आई मादा सफेद बाघ विन्ध्या इस सफारी की प्रथम वन्यप्राणी थी। 9 मई 2023 को 16 वर्ष से अधिक की आयु एवं लंबी बीमारी के बाद विन्ध्या ने दम तोड़ दिया। सफारी प्रबंधन के मुताबिक विन्ध्या पिछले डेढ़ साल से बीमारियों से पीड़ित थी और सफारी बने रिर्हसल बाड़े से ही पर्यटक विन्ध्या को देख सकते थे।