Posts

Showing posts from April, 2022

लंगूर के शिकार में तेंदुए ने गवांई अपनी जान

Image
    पेंच के मोगली अभ्यारण्य में मिला तेंदुए के साथ लंगूर का शव जबलपुर। गर्मी में पानी की तलाश में नाले में पानी पीने आए एक लंगूर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लंगूर अपनी जान बचाने के लिए नाले के पास के ही करीब 25 मीटर ऊंचे साजा प्रजाति के पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन फुर्तीले तेंदुए ने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। शिकारबाजी के दौरान तेंदुआं और लंगूर पेड़ से नीचे गिर गए, इसमें तेंदुए के हमले से जहां लंगूर की मौत हो गई, वहीं ऊंचाई से गिरने के चलते तेंदुए ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी तब लगी जब रोजाना की तरह वन विभाग का गश्ती दल गश्ती कर क्षेत्र से गुजर रहा था। बताते हैं कि पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी अंतर्गत पेंच मोगली अभ्यारण परिक्षेत्र कुरई की बीट गंडाटोला (कक्ष क्रमांक 643-644) के सीमा नाला 18.04.2022 को एक वयस्क मादा तेन्दुआ (आयु लगभग 8 से 10 वर्ष) एवं एक मादा हनुमान लंगूर के शव जल स्त्रोत से लगभग 3 मीटर की दूरी पर स्टाफ को गश्ती के दौरान दिखाई दिए। स्टाफ ने इसकी सूचना पार्क के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वाड के साथ पार्क के वेटरनरी डॉक्टर डॉ. अखिले...

अपने इलाके में घुसे शावक को बाघ ने मारकर आधा खाया

Image
  पेंच टाईगर रिजर्व के मोगली अभ्यारण्य में हुई घटना प्रदेश के चर्चित पेंच टाइगर रिजर्व में एक व्यस्क बाघ ने अपने इलाके (टेरेटरी)  में घुसे बाघ शावक पर बाघ ने पहले हमला किया, इसके बाद खूंखार बाघ ने शावक को मारकर आधा खा लिया।  घटना की खबर मिलते ही मौके पर वन विभाग के आला अफसर के साथ वेटरनरी डॉक्टर पहुंचे, लेकिन शव परीक्षण और इलाके की सर्चिंग बाद बताया गया कि उक्त बाघ शावक टेरोटोरियल फाइट का शिकार हो गया है। अधिकारी इसे प्राकृतिक घटना मानते हैं कि क्योंकि जंगल में बाघ के संघर्ष को लेकर इस तरह लड़ाई आमतौर पर देखने को मिलती है। कराई गई डाग स्काव ड से सर्चिंग, सुरक्षित मिले अंग डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि बाघ शावक का जहां पर शव मिला था, वहां के करीब एक से डेढ़ किमी की रेंज में हमने डाग स्कावड व अपनी टीम से सर्चिंग कराई है। लेकिन शिकार जैसा कुछ भी नहीं सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस इलाके में बाघ शावक का शव मिला है वहां पर एक दिन पहले नर व्यस्क बाघ विचरण कर रहा था। जहां बाघ शावक का शव मिला है उससे कुछ दूर ही एक मवेशी का शव आधा खाया हुआ मिला है। पार्क प्रबंधन क...

पन्ना टाईगर रिजर्व में जीपीएस टैग किये हिमालयन ग्राफिन गिद्ध 60 दिनों में पहुंचे चीन

Image
प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में  फरवरी 2022 में  भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सहयोग से 25 गिद्धों को सौर्य ऊर्जा चलित जीपीएस टैग लगाये गये थे। टैग किये गये गिद्धों में 13 इंडियन वल्चर 02 रेड हेडेड वल्चर 08 हिमालयन ग्रफिन एवं 02 यूरेशियन ग्रिफिन वल्चर है। गिद्धों को टैग करने का मुख्य उद्देष्य गिद्धों के आवागमन एवं रहवास के संबंध में सतत जानकारी एकत्रित करना है । टैंगिंग के पश्चात इस संबध्ां में लगातार जानकारी प्राप्त हो रही है। जो बहुत ही रोचक एवं गिद्धों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण है। हाल ही में 02 हिमालयन ग्रिफिन गिद्धों के आवागमन मार्ग के संबध्ां में जानकारी प्राप्त हुई है कि जिससे रोचक तथ्य निकलकर सामने आये है। उक्त जानकारी रिजर्व के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने दी।उन्होंने बताया कि पहला हिमालयन ग्रिफिन एचजी 8673 के जी.पी.एस. टैग की प्राप्त जानकारी से पता चला है कि यह गिद्ध पन्ना टाईगर रिजर्व से अपना प्रवास समाप्त कर अभी हाल ही में चीन के तिब्बत के समीप पहुंच गया है। यह गिद्ध पन्ना टाईगर रिजर्व से बिहार में पटना। इसके बाद  नेपाल के सागरमथा राष्ट्रीय उद्यान से एवरेस्ट...