Posts

Showing posts from January, 2022

अब पेंच में नहीं गूंजेंगी कॉलरवाली बाघिन की थर्राहट

Image
कर्माझिरी रेंज में हुई मौत, वन्यजीव प्रेमियों में शोक लहर जबलपुर। पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी की विश्वविख्यात मादा बाघ टी-15 कॉलरवाली के दर्शन वन्यजीव प्रेमियों को नहीं हो सकेंगे। यह उम्रदराज बाघिन अब इस दुनिया में नहीं रही। इससे सम्पूर्ण पार्क प्रबंधन से लेकर विश्व के वन्यप्राणी प्रेमियों में शोक की लहर व्याप्त है।     पेंच टाईगर रिजर्व के अंतर्गत परिक्षेत्र कर्माझिरी के बीट कुम्भादेव के कक्ष क्रमांक 589 में कॉलरवाली बाघिन ने 15 जनवरी 2022 को सायं 6ण्15 बजे अंतिम सांस ली। लगभग 16.5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी इस बाघिन की मृत्यु उसकी वृद्धावस्था के कारण होना पुष्ट है। पार्क प्रबंधन के वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा विगत एक सप्ताह से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मृत्यु उपरांत पार्क प्रबंधन के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा एवं डॉ. अमोल रोकड़े पशु चिकित्सक एसडब्ल्यूण्एफएच (स्कूल आफ वाईल्ड लाईफ एंड फारेंसिक हेल्थ) जबलपुर द्वारा 16 जनवरी 2022 को प्रात: एनटीसीए के एसओपी के अनुसार शव परीक्षण करए ूिसरा अंगों का पयोगशाला अन्वेषण हेतु संग्रहण किया। पेंच टाइगर रिजर्व को ...