कुछ ऐसे होते है चीतल
Spotted Deer ( चीतल ) ( Axis axis ) को Spotted Deer क्यों कहा जाता यह तो इसे देखने के बाद हर कोई समझ सकता है. जैसा की इसके नाम से स्पष्ट है की इसके शरीर पर स्पोट्स यानि धब्बे होते हैं. चीतल हिरनों मैं सबसे सुन्दर हिरन प्रजाति है. कॉर्बेट मैं चीतल सर्वाधिक संख्या मैं पाए जाते हैं तथा बाघों एवं तेंदुए का ये मुख्य आहार हैं. चीतल एक सामाजिक प्रजाति का जीव है तथा ये ८-१० से लेकर सैकड़ों तक के झुंडों मैं पाए जा सकते हैं. नर चीतल की ऊंचाई लगभग ३ फिट तक होती है तथा इनका वजन लगभग ७५-८० किलोग्राम तक होता है. चीतल की औसत आयु १०-१२ वर्ष होती है. मादा हिरन आकर मैं नर से थोड़ी छोटी होती है. नर के antlers की लम्बाई २ से २.५ फीट तक होती है व साल मैं एक बार ये नर अपने antlers को गिरा देते हैं. नर इन antlers को समागम कल मैं अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए करते हैं. समागम काल मैं नर काफी आक्रामक हो जाते हैं व अपने हरम के लिए काफी चोकन्ने रहते हैं. ये मादा को आकर्षित करने के लिए एक विशेष प्रकार की आवाज जिसे की rutting call...